सहरसा, फरवरी 11 -- पतरघट, एक संवाददाता। मवि विशनपुर के खेल मैदान पर सोमवार को आयोजित स्वर्गीय रूपेश सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में विशनपुर की टीम ने धबौली की टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धबौली की टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और विशनपुर को 161 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। विजेता टीम विशनपुर के कप्तान दीपक कुमार सिंह एवं उपविजेता टीम धबौली के कप्तान विक्की कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार निराला, अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश तथा स्थानीय मुखिया गंगा राम ने संयुक्त रूप से शील्ड प्रदान की। फाइनल मुकाबले के निर्णायक की भूमिका रौशन कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.