रुद्रपुर, अगस्त 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और पार्षद सुशील चौहान के साथ वार्ड नं. 33 सिंह कॉलोनी का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के जोनल कार्यालय के लिए संभावित भूमि भी देखी। भ्रमण के दौरान पार्षद सुशील चौहान ने मेयर को वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मेयर ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। मेयर ने वार्डवासियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने सिंह कॉलोनी में जोनल कार्यालय के लिए संभावित भूमि को भी देखा। उन्होंने नगर आयुक्त के साथ इस संबंध में चर्चा की। यहां मेयर को वार्ड के पार्षद सुशील चौहान ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और जोनल कार्यालय जल्द खोलने का आग्रह किया। मेयर ने कहा कि सिंह कॉलोनी में नगर निगम का जोनल कार्यालय जल्द खोला जाएगा। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.