सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा की ग्राम सभा सिहौली में शुक्रवार दोपहर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जूनियर हाई स्कूल सिहौली के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम सचिव बृजेश कुमार ने की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आवास, शौचालय, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास योजनाओं ...