मधेपुरा, फरवरी 13 -- सिंहेश्वर। देवाधिदेव महादेव का पूजा- अर्चना करने कोसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमार आशीष गुरूवार को सिहेंश्वर स्थान पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह भी मौजूद थे। महादेव के पूजा- अर्चना को पंडित लाल बाबा और शंकर ठाकुर द्वारा संपन्न कराया गया। इस बाबत पंडित ने बताया कि कोसी रेंज डीआईजी कुमार आशीष ने पहले बाबा का पूजा किया और फिर सिंहेश्वर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेला के विधि व्यवस्था की जानकारी पुलिस अधीक्षक से लिया। मेला में प्रवेश और निकास व आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के शिवगंगा पर स्नान और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष बल दिया गया। न्यास मैनेजर भवेश कुमार ने बताया कि डीआईजी पूरा मेला क्षेत्र का भी भ्रमण ...