मधेपुरा, फरवरी 21 -- सिंहेश्वर। देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में शुक्रवार से तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव शुरू हो गया। सिंहेश्वर मवेशी हाट परिसर में तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव का उद्घाटन सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने किया। उद्घाटन समारोह में सांसद ने कहा कि देवाधिदेव महादेव देवताओं के देव हैं। उन्होंने भगवान शिव की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उद्घाटन मौके पर अतिथियों को शाल, पौधा व सिंहेश्वर नाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सांसद ने कहा सिंहेश्वर में सैकड़ों वर्षों से महाशिवरात्रि मेला लग रहा है। न्यास समिति के बड़े भूभाग में यह मेला लगता था। लेकिन अब मेला काफी सिमट गया है। जिला प्रशासान इस ऐतिहासक सिंहेश्वर मेला में पुरानी रौनक लौटाने का प्रयास करें। यह स्थल तीन युगों से जुड़ा हुआ है। सांसद ने कहा कि बाबा नगरी सिंहेश्वर के ...