मधेपुरा, फरवरी 9 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में सोमवार को सड़कों पर भीषणा जाम लगने से वाहन चालकों के साथ ही श्रद्धालु और स्थानीय लोग बेहद परेशान रहे। थोड़ी - थोड़ी देर में जाम लगने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क पर जहां- तहां खड़ा किया जाना जाम लगने का बड़ा कारण बन रहा है। मेन रोड के साथ ही गली- मुहल्ले में भी जाम की समस्या बनी रही। सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दुर्गा चौक से लेकर नारियल बोर्ड तक रुकरुक कर जाम लगने के कारण पुलिस को यातायात सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीषण जाम के कारण सड़क के किनारे अवैध रूप से सजी दुकानें और ऑटो चालकों की मनमानी रही। पुलिस पदाधिकारी एम. कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी को यातायात सुचारु करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय संतोष कुमार, विवेक कुमार, राजू कुमार आदि लो...