मधेपुरा, जनवरी 17 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में विकास कार्यों को जमीनी रूप देने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर स्थाई व अस्थाई निर्माण करने वालों पर शुक्रवार से प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया। भारी पुलिस बल के साथ सीओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में होटल बिहार और मेला ग्राउंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए दुकानों को तोड़ कर हटाया गया। वहीं न्यास के अस्थायी दुकानदारों को शनिवार सुबह तक जगह खाली करने की चेतावनी दी गयी। निर्धारित अवधि में दुकानों को नहीं हटाए जाने पर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। इससे पहले गुरुवार को सिंहेश्वर अंचल के सीओ नवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.