मधेपुरा, फरवरी 21 -- सिंहेश्वर । निज संवाददाता। तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव के पहले दिन इंडियन आइडल फेम नितिन ने अपनी सुरीली आवाज से महफिल में चार चांद लगा दिया। देश व दुनियां में छाने वाले नितिन दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव तांडव सह महाआरती से की गयी। सिंहेश्वर मंदिर के पुजारी बाबा अनंत लाल ठाकुर पंडा परिवार के युवा पुजारियों के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में आचार्य कन्हैया बाबा, आचार्य कौशलेंद्र बाबा, आचार्य अमरनाथ बाबा, आचार्य संजीव बाबा, प्रवीण ठाकुर, प्रशांत शास्त्री, गोविन्द ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, आनंद ठाकुर, सुमित ठाकुर, सत्यम ठाकुर शामिल थे। महोत्सव के मंच से काशी नगरी का दिव्य स्वरुप दिखा। महाआरती में बनारस की डमरु, घंटी और रामेश्वरम के शंख की आवाज गूंज उठी। सिंहेश्वर महोत्सव के मंच पर ...