मधेपुरा, फरवरी 25 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। सिंहेश्वर मुख्य बाजार में मंगलवार शाम को आमने सामने से आ रहे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े हो जाने से जाम लग गया। रोड पर करीब तीन घंटे तक दो किमी लंबा जाम लगा रहा। इससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इससे शाम के समय अधिक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जाम के कारण बार बार एंबुलेंस भी फंसी रही थी। सिंहेश्वर मुख्य बाजार में एक नहीं तीन तीन एंबुलेंस सड़क पर सायरन बजाती रही। मगर उसे निकलने के लिए जगह ही नहीं मिल सकी। लोग चाहते हुए भी एंबुलेंस को जगह नहीं दे पा रहे थे। एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह अलग अलग जगह के सड़क दुर्गठना में घायल मरीज को लेकर एक अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जा रहे हैं । मगर एक घंटे से अधिक का समय हो गया है। अभी तक रास्ता नहीं मिल पा रहा है है। इस रोड पर मधेपुरा की ओर से सुपौल और पीपरा...