दरभंगा, फरवरी 23 -- बेनीपुर। प्रखंड के नवादा गांव में रविवार को भगवान वेंकटेश के नव सिंहासन स्थापित के प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। 108 कन्या व महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश में पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीत और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: वेंकटेश भगवान मंदिर परिसर पहुंची। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्षों की कठिन मेहनत, समर्पण और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भगवान वेंकटेश का भव्य एवं विशालकाय नव मंदिर निर्माण पूर्ण हो सका है। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आगामी दिनों में श्रीमद्भागवत कथा, संत सम्मेलन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कमल रामविनोद झा कमल सेठ, अनिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.