गोपालगंज, फरवरी 13 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर सिंहासनी परिसर में शनिवार की शाम में भक्ति गीतों पर आधारित सुर-ताल की भव्य महफिल सजेगी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सिंहासनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिले के कला-संस्कृति पदाधिकारी चंद्रमौली कुमार ने बताया कि लोकगायिका अनू दुबे व हेमा पांडेय सहित अन्य कलाकारों का चयन किया गया है। वहीं, बैकुंठपुर बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। मंच का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दोपहर तीन बजे दीप प्रज्ज...