दरभंगा, जनवरी 25 -- सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा एवं भरवाड़ा में दिनोंदिन जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। अतरबेल-जाले एसएच पर दिनोंदिन जाम के स्पॉट बढ़ते जा रहे हैं। भरवाड़ा खान चौक से लेकर मोदी चौक दोसिमना तक लगभग दो किलोमीटर में जाम की समस्या पूर्व से ही रही है। अब सिंहवाड़ा में कटाशा चौक से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक लगभग ढाई किलोमीटर में जाम की समस्या बढ़ रही है। यही कारण है कि अतरबेल से जाले तक लगभग 30 किमी की दूरी तय करने में वाहनों को दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। भरवाड़ा व सिंहवाड़ा नगर पंचायत में जाम की समस्या से छुटकारा के लिए गई सिंहवाड़ा पुलिस की गाड़ी भी प्रतिदिन जाम में फंसी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि भरवाड़ा बाजार में मुख्य सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से सड़क पर दुकान फैला लेने के कारण यातायात दूभर हो जाता है। भगवती चौक, बै...