हापुड़, दिसम्बर 17 -- सिंभावली। सिंभावली शुगर्स लिमिटेड की सिंभावली और बृजनाथपुर चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान लगातार जारी रहने से आर्थिक तंगी में घिरे किसानों को राहत मिलने से बाजार में भी खुशहाली आ रही है। बैंकों से लिए हुए सैकड़ों करोड़ के कर्ज की अदायगी न होने पर संबंधित कोर्ट द्वारा सिंभावली शुगर मिल समूह को 12 जुलाई 2024 को दिवालिया घोषित करते हुए संचालन को सुचारू रखने के लिए आईआरपी के रूप में अनुराग गोयल की नियुक्ति की हुई है। जिनकी तैनाती के बाद से 16 दिसंबर 2025 तक सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा पिछले साल के बकाया समेत वर्तमान पेराई सत्र में खरीदे जा रहे गन्ने का 775.77 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक संबंधित समितियों के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजा जा चुका है। जिससे आर्थिक तंगी में घिरे जनपद के गन्ना कि...