हापुड़, सितम्बर 29 -- सिंभावली के किसान डिग्री कॉलेज में रविवार को किसानों की विशाल महापंचायत हुई, जिसमें हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने महापंचायत में कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशान किसान और नौजवान हैं। गन्ने का मूल्य समय पर नहीं मिल रहा और सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाना बेहद जरूरी है, अन्यथा किसान कर्ज और बदहाली से उबर नहीं पाएंगे। वीएम सिंह ने कहा कि युवा हाथों को रोजगार नहीं मिल रहा, अस्पतालों की व्यवस्था चरमराई हुई है और स्कूल-कॉलेजों की हालत चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों और नौजवानों की आवाज को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले समय में सरकार को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महापंचायत में भाकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.