हापुड़, फरवरी 4 -- चीनी मिल समूह ने बकाया गन्ना मूल्य मद में 14.91 करोड़ का भुगतान अदा किए जाने से आर्थिक तंगी में घिरे किसानों को राहत मिली। बैंकों से जुड़े सैकड़ों करोड़ के कर्ज की अदायगी न हो पाने से कोर्ट द्वारा सिंभावली चीनी मिल को दिवालिया घोषित किया हुआ है। किसान हित को देखते हुए मिल का संचालन सुचारू रखने के लिए आईआरपी के तौर पर अनुराग गोयल की नियुक्ति की हुई है, जिनकी देखरेख में बकाया गन्ना भुगतान मद में निरंतर तेजी लाई जा रही है। आईआरपी ने बताया कि साप्ताहिक भुगतान के तहत बकाया गन्ना मूल्य मद में 14.91 लाख की रकम अदा की गई है। जिसमें सिंभावली चीनी मिल को 11.23 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल को 3.68 करोड़ की रकम अदा की गई है। रुपये सम्मलित है। उन्होंने बताया कि गन्ना भुगतान मद में तेजी लाने के उद्देश्य से अधिक मात्रा में चीनी की बिक...