शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- सिंधौली, संवाददाता। स्वामी दयानंद सरस्वती हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में सिंधौली में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए हिंदू समाज की एकता और संगठन पर बल दिया। आरएसएस के प्रांत धर्म जागरण प्रमुख विशाल राजा ने सनातन धर्म को अनादि बताते हुए कहा कि समाज को सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। जूना अखाड़ा के सत्यगिरि महाराज ने हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। विहिप की प्रांत सह संयोजिका साधना सिंह ने सांस्कृतिक विरासत पर विचार रखे। एमएलसी सुधीर गुप्ता ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रनधीर सिंह तथा संचालन सुधेश चौहान ने किया। कार्यक्रम में पालक चंदन सिंह, रोहित चौहान,...