शाहजहांपुर, मार्च 19 -- सिंधौली। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में क्षेत्रीय लोगों सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। विहिप के प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि भारत देश में मनाए जाने वाले त्योहारों में भारतीय संस्कृति की झलक साफ़-साफ़ देखी जा सकती है। होली प्रेम और एकता का त्यौहार है। समारोह में उपस्थित जनों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता,जिला मंत्री दीप शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित,खण्ड कार्यवाह रोहित सिंह, रामरतन शर्मा,उदयराज सिंह, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.