शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम और घायल का इलाज कराया। सिंधौली थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-पुवाया हाईवे पर महुआपाठक गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि भाई को हल्की चोटें आईं। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के छपौरा गांव निवासी 25 वर्षीय रोशनी अपने भाई संतोष के साथ बाइक से पुवायां से सिंधौली क्षेत्र के गांव चकझाऊ जा रही थी। पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी घटना तिलहर क्षेत्र की है। तिलहर बंधा मार्ग पर एक मोड़ के पास सड़क किनारे खेत में बुलेट सवार युवक का खून से लथपथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.