नई दिल्ली, अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सिंधु जल समझौते को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का स्टैंड साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर एक बिंदु भी पीछे हटने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधु जल समझौता 'अन्यायपूर्ण और एकतरफा' है जो भारत को मंजूर नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को 'अन्यायपूर्ण और एकतरफा' करार देते हुए कहा कि सिंधु नदी के जल पर भारत और उसके किसानों का एकमात्र अधिकार है। मोदी ने कहा कि इस संधि ने भारत में कृषि को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इस समझौते को जारी रखने की निरर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.