संभल, मई 7 -- भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौते पर कठोर रुख अपनाते हुए पाकिस्तान की ओर बहने वाले जल पर रोक लगाने के फैसले का हिंदू जागृति मंच ने स्वागत किया है। दुर्गा कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप मंदिर में आयोजित बैठक में मंच के कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि अब तक किसी भी सरकार ने सिंधु जल समझौते को चुनौती देने का साहस नहीं किया था, लेकिन मोदी सरकार ने यह कार्य कर दिखाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब पानी, अन्न और बिजली के बिना तड़पने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने पाकिस्तान पर निर्णायक सैन्य कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह समय है कि भारत आतंक के समर्थन को लेकर पाकिस्तान को कठोर सबक सिखाए। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.