कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। सिंधी कॉलोनी परिसर में नवनिर्मित भव्य संत कंवर राम मंदिर का रविवार को उद्घाटन किया गया। 1967 में स्वर्गीय लक्ष्मीबाई ने अपने पति की स्मृति में यह भूखंडदान स्वरूप दिया था। ओल्ड सक्खर पंचायत सिंधी समाज ने मंदिर का निर्माण कराया। इसमें पूज्यनीय साईं झूलेलाल जी भगवान और सिंधी समाज के पूज्य संत कंवर राम साहिब जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। मंदिर भवन का उद्घाटन संत साईं मोहनलाल, साईं शिवलाल और साईं रमेशलाल ने किया। इसके बाद संत कंवर राम जी की बरसी मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष घनश्याम दास छाबड़ा, महामंत्री रवि बदलानी, उपाध्यक्ष अमित खत्री, अरविंद यादव, विजय खत्री, अशोक वासवानी, सोनू छाबड़ा, अशोक पमनानी, इंद्रजीत आहूजा, नरेंद्र कालरा, राजेश आहूजा, गौरव बजाज आदि उपस्थित रहे। संचालन अमित खत्री ने किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.