मिर्जापुर, फरवरी 8 -- चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर के पास रविवार की सुबह सिंदूर लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्षतिग्रस्त डीसीएम के केबिन में चालक और खलासी फंस गए। पुलिस ने कटर मशीन से केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। चील्ह अस्पताल से दोनों को वाराणसी भेज दिया गया है। चंदौली निवासी 30 वर्षीय आदित्यनाथ पांडेय डीसीएम चालक हैं। वह रामपुर से सिंदूर लादकर विंध्याचल जा रहा था। डीसीएम पर खलासी भदोही के रजईपुर निवासी 29 वर्षीय अनेकचंद भी सवार था। सुबह लगभग छह बजे चालक डीसीएम लेकर जैसे ही चील्ह के पुरजागिर गांव के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी दोनों केबिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.