जौनपुर, दिसम्बर 9 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खतिरहा गांव में एक युवक ने सिंदूर का घोल पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। खतिरहा गांव निवासी 20 वर्षीय गोविंद गौतम उर्फ खुरई ने सिंदूर घोलकर पी लिया था। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...