गढ़वा, दिसम्बर 8 -- गढ़वा। थानांतर्गत लगमा गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी सिंदूर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने सिंदूर खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...