रामपुर, अक्टूबर 3 -- रामपुर। आदर्श धर्मशाला में बंगाली कलचरल एसोसिएशन की ओर से दुर्गा सप्तमी से श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा के कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। विजय दशमी के पर्व पर समाज के लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। सिविल लाइंस आदर्श कालोनी स्थित आदर्श धर्मशाला में विजय दशमी पर बंगाली समाज के लोग सुबह से ही पूजा करने के लिए एकत्र होने लगे। गुरुवार की सुबह दशमी पूजा, पुष्पांजलि, विसर्जन/देवी वरन, सिन्दूर उत्सव आदि की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। सिन्दूर उत्सव में बंगाली समाज के लोगों ने एक-दूसरे के सिन्दूर लगाया। इसके बाद सिदूर के रंग में रंगकर सभी ने जमकर नृत्य किया। दशमी पूजा के समापन के बाद मां दुर्गा जी के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को विसर्जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.