जामताड़ा, जनवरी 24 -- सिंदूर खेला, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मां शारदे का विसर्जन जामताड़ा, प्रतिनिधि। विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमाओं का शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने माता का खोइछा भरा तथा एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नाचते-गाते जुलूस के साथ विभिन्न तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व कई स्थानों पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। शहर के सर्खेलडीह मोहल्ला स्थित शिक्षक कॉलनी में खिचड़ी भंडारे के साथ बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.