अररिया, अक्टूबर 4 -- महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर दी दशहरा की बधाई महिलाओं ने पूजा- पंडालों में किया नृत्य फारबिसगंज, एक संवाददाता। दशमी के दिन शहर में जगह-जगह ढ़ोल-नगाड़ो के साथ मां दुर्गा को महिलाओं ने भी दी अंतिम विदाई। पूजा के आखिरी दिन गुरुवार को खासकर बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सिंदुर खेला की परंपरा को श्रद्धा से पूर्ण किया। शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की सिंदुर रस्म अदायगी करते हुए श्रद्धालु भावुक हो गए। महिलाओं ने सिंदुर खेला और आदिशक्ति मां दुर्गा को विदा किया। महिलाओं ने सिंदुर खेला के साथ मंदिरों और पूजा-पंडालों में महाआरती कर 108 प्रकार के भोग माता को लगाया। विसर्जन के पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शहर भर में घुमाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। पंडालों में मां दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.