महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में सिन्दुरिया खेल मैदान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि जब हिन्दू समाज संगठित होगा, तभी समर्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। भारतीय परंपराएं और पौराणिक मूल्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो सदैव देश के लिए गौरव का विषय रहे हैं। संचालन विभाग सद्भाव प्रमुख ज्योतिष मणि द्वारा किया गया। इस अवसर पर सन्नी, सोनू, संजय, राजकमल, मिथिलेश, सुधीर, चंदन, धर्मेंद्र, राहुल, अजीत, विनय, अनिल, रमेश, साधु शरण, सिसवा के राम बच्चन, सूरज, खंड कार्यवाह सुनील, शेषमणि, विमल, देवेश, इंद्रजीत, विद्याभूषण तथा गायत्री परिवार के जिला संयोजक मंगरु प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...