धनबाद, फरवरी 23 -- सिंदरी अंचल कार्यालय स्थित झोंपड़ी बस्ती में रविवार को साड़ी बांटते दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि निगम चुनाव के एक दिन पहले एक पार्षद प्रत्याशी द्वारा महिला मतदाताओं के बीच साड़ी बंटवाई जा रही थी। साड़ी के साथ मतदाताओं को रुपए भी दिए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों युवकों को 10 साड़ी और प्रत्याशी के प्रचार पंपलेट के साथ पकड़ा। पंपलेट वार्ड 54 के एक पार्षद प्रत्याशी का है। साड़ी के साथ रुपए बांट रही एक युवती बाइक से फरार हो गई। साड़ी के साथ पकड़े गए युवक दोनों भाई हैं। सिंदरी पुलिस ने इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को दे दी है। सिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के पास से सिर्फ साड़ियां जब्त की गई हैं। मामले में डीसी ने कहा कि शिकायत मिली है। इस म...