धनबाद, फरवरी 21 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। मनोहरटांड जोड़ियां के निकट शुक्रवार की सुबह झाड़ियों के बीच पेड़ से गमछे के सहारे 25 वर्षीय युवक का लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त मनोहरटांड बस्ती के आनंद स्वामी के 25 वर्षीय पुत्र अजय स्वामी के रुप में हुई। मृतक के पिता आनंद स्वामी ने बताया कि मृतक मजदूर था और राज्य के बाहर काम करता था। वह दो दिन पहले आया था।अजय स्वामी का शव घर के बगल स्थित झाड़ियों के बीच पेड़ से लटकते हुए पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन लटकते हुए अजय के शव को पेड़ से उतारा। परिजनों ने सिंदरी पुलिस को सूचना दी। सिंदरी पुलिस ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा बनाकर मृतक अजय का शव परिजन को सौंप दिया। मौत के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...