धनबाद, अप्रैल 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सिंदरी मार्शलिंग स्टेशन से लोहा और केबल चोरी करने के मामले में धनबाद आरपीएफ की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि स्टेशन पर प्रतिनियुक्त आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी और चौकीदार ही सामान चुरा कर सिंदरी में कबाड़ वाले को बेच रहे थे। आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात छापेमारी कर बलियापुर शहरपुरा गुरुद्वारा मोड़ गुलगुलिया बस्ती निवासी कबाड़ दुकानदार राजकुमार मल्लिक के पास से रेलवे का चोरी हुआ माल पकड़ा। राजकुमार मल्लिक की निशानदेही पर आरपीएफ ने कोलकाता बीकेवाई-एचईडब्ल्यू (जेवी) कंपनी के अहमद अली उर्फ भानू अली को दबोचा। वह यूपी चंदौली अलीनगर का रहने वाला है। आरपीएफ ने रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.