धनबाद, फरवरी 13 -- सिंदरी। सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में विधायक चंद्रदेव महतो ने सत्र 2025-27 के लिए वाणिज्य, हिंदी एवं इतिहास के स्नातकोत्तर के अध्ययन का शुभारंभ कराया। प्राचार्य डा कमला कांत पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि निगम के चुनाव के बाद सिंदरी कालेज में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। जिसकी स्वीकृति राज्य सरकार से प्राप्त हो चुकी है। विधायक ने कहा कि सिंदरी कालेज में बी एड पाठ्यक्रम के लिए प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द बीएड पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इससे यहां के बच्चों को बी एड के लिए सिंदरी से बाहर नहीं जाना पडेगा। विधायक ने कहा कि यदि एफसीआई प्रबंधन भूमि दे तो सिंदरी में महिला कालेज की स्थापना भी हो जाएगी। इस अवसर पर पू...