धनबाद, फरवरी 16 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को सिंदरी शहरपुरा के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। रोहड़ाबांध थानेश्वर मंदिर से भोलेनाथ की बरात निकाली गई। बारात में मुख्य रूप से मेयर प्रत्याशी इंदु देवी, आसनी सिंह, जमसं नेता अभिषेक सिंह, सिंदरी सचिव वेद प्रकाश ओझा, दामिनी द्विवेदी, रास बिहारी सिंह, कामेश्वर सिंह, आदित्य दुबे सहित सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार, दिनेश सिंह बराती के रूप में शामिल हुए। ढोल नगाड़े बजाते हुए झूमते नाचते गाते शिवजी की बरात शहरपुरा कुंवर सिंह चौक होते हुए एसीसी हनुमान मंदिर पहुंची। हनुमान मंदिर में डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम अपने परिवार के साथ बारात में शामिल हुए। हनुमान मंदिर में कन्या पक्ष के दीपक कुमार दीपू, वी एन सिंह, मणि भूषण सिंह ने बारातियों का स्वागत किय...