धनबाद, फरवरी 16 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। शिव मंदिर शहरपुरा में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पडी। इस अवसर पर शिव मंदिर सचिव दिनेश सिंह ने दुग्धाभिषेक किया। नुनुलाल टुडू ने मंदिर से लौटते भक्तों को शरबत पिलाई। रानी कन्डुलना ने महिलाओं में बेलपत्र और पुष्प बांटा। रोहड़ाबांध एसीसी शिव मंदिर अपनेश्वर धाम रांगामाटी डोमगढ़ और गौशाला शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए महिलाओं और बच्चियों में विशेष आकर्षण था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.