संभल, अप्रैल 25 -- कैलादेवी क्षेत्र के करछली गांव में सिंथेटिक दूध का भंडाफोड़ करने के बाद अब पुलिस व खाद्य विभाग संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जिसमें जल्द अवैध कारोबार से जुड़े लोग बेनकाब होंगे। बीते मंगलवार को पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस छापेमारी में दो सगे भाइयों जगवीर उर्फ छोटे और धर्मवीर के घरों से करीब 4100 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया गया, साथ ही दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में रसायन और उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नकली दूध करछली गांव से दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा के रोहतक तक सप्लाई किया जा रहा था। यह गिरोह वर्षों से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था, जिससे आमजन की सेहत से गंभीर खिलवाड़ किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.