हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी और सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के संयुक्त तत्वावधान में सेवन ए साइड अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन नौ टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ.प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि सिंथिया स्कूल की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को बालक-बालिका दोनों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें 42 बालकों और 15 बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है। निदेशक सुरेश पाल रौतेला, ओम पाल रौतेला, रश्मि रौतेला, कात्यायन रौतेला, शिवालिक स्कूल के प्र...