हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कक्षा 11 के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सीनियर्स को प्रेरित किया। समारोह में नृत्य, संगीत की भी शानदार प्रस्तुति दी। 'मिस फेयरवेल' का खिताब इशिता जोशी, आस्था पंत और स्वतिका बिष्ट को प्रदान किया गया। 'मिस्टर फेयरवेल' के लिए आराध्य जोशी, शुभम रैकुनी और अंशुल भट्ट को सम्मानित किया गया। संचालन मानसी जोशी, ओजस्वित श्रीवास्तव, मधु बिष्ट, कार्तिक जोशी, सात्विक रौतेला, चित्रांश पाण्डेय, मनस्वी जोशी, पियूष नेगी और जिया मेहता ने किया। यहां प्रधानाचार्य प्रवीन रौतेला, निदेशक रश्मि रौतेला, सुरेश चंद्र मिश्रा...