कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। बाल रोग अकादमी की ओर से शुक्रवार को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर संकल्प स्पेशल स्कूल शास्त्री नगर में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष डॉ. रोली मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे को भी बेहतर परवरिश और दुलार की जरूरत है। इन्हें सामान्य बच्चों की तरह ही स्नेह दें। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिसमें बेहतर इलाज व देखभाल से इस दुर्लभ बीमारी की चपेट में आए बच्चों ने बेहतर रिजल्ट दिए हैं। सचिव डॉ. अमितेश यादव ने कहा कि डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास मुख्य रूप से प्रभावित होता है। बच्चे का कद छोटा, मांसपेशियां शिथिल, नाक एवं चेहरा चपटा, गर्दन व कान छोटे आकार के होते हैं। डॉ. आशीष विश्वास ने बताया, इससे ग्रसित बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, थायराइड विकार, स्लीप एपनिया, बहरापन एवं ब्लड कैंसर का खतरा अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.