वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में सारनाथ पुलिस ने प्रयागराज से शुक्रवार को एक और बोगस फर्म संचालक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने दूसरे के कागजात पर फर्म खोला था। करीब 10 करोड़ की कफ सिरप कागजों पर खरीदी और बिहार के विभिन्न फर्मों को बेची गईं। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ड्रग विभाग की ओर से बीते दिसंबर में तीसरियां परशुरामपुर स्थित पीडी फार्मा के संचालक विष्णु पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज कराने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस आधार पर पूर्व में विष्णु पांडेय समेत तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जांच के क्रम में प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के आशियाना आजाद नगर निवासी फैजूर रहमान का नाम सामने आया। उसने एमके हेल्थकेयर नाम से फर्म का पंजीयन करा...