मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शुक्रवार को नये गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई। बैठक में 12 कॉलेजों की संबद्धता के प्रस्ताव को रखा गया। इसपर सदस्यों ने कहा कि कॉलेजों के पास नॉन इंकॉम्बरेंस सर्टिफिकेट है या नहीं, इसे दिखवाया जाये और दो दिनों में सारे दस्तावेज कॉलेज से जमा कराये जाएं। नॉन इंकॉम्बरेंस सर्टिफिकेट का मुद्दा सदस्य प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह और प्रो. शिवानंद सिंह ने उठाया। प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कॉलेज खुलने में दूरी भी देखी जाये। सिंडिकेट से 12 कॉलेजों को सशर्त पास किया गया। बैठक में सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि बिना सिंडिकेट के अनुमोदन के पांच करोड़ रुपये कैसे भुगतान हो गया। इसपर वीसी ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई गड़बड़ी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.