मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश नलकूप खंड मैनपुरी का द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को कार्यालय में आयोजित हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, अनुज कुमार एवं विभागीय प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार तनेजा, प्रशासनिक अधिकारी रामतेज यादव की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से मुनीम सिंह यादव को अध्यक्ष, कैलाश बाबू मिश्रा को मंत्री तथा शैलेंद्र कुमार सागर को ऑडिटर चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चुनाव कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नलकूप चालक, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षकों की समस्याएं लंबित हैं। जिसके समाधान तक आंदोलन होगा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र सक्सेना, किशनपाल सिंह, ब्रजराज सिंह, रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.