हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। किसान मंच ने देवलचौड़ से गन्ना सेंटर तक बनी सिंचाई विभाग की सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को 15 दिनों में हटाने की मांग की है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच की मांग की है। मंच का कहना है कि आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग ने सिर्फ पंचायत घर तक के अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है जबकि गन्ना सेंटर क्षेत्र में अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ज्ञापन में मंच ने गन्ना सेंटर तक पूरी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध योजना बनाकर इसे सार्वजनिक करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.