कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान उस समय माहौल गंभीर हो गया, जब तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने सिंचाई विभाग में अनियमितताओं की शिकायत प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी से की। विधायक ने आरोप लगाया कि नहरों की सफाई के नाम पर भुगतान कर दिया गया, लेकिन मौके पर कार्य नहीं कराया गया। इस पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो ठेकेदार बीच में कार्य छोड़ेंगे, उन पर एफआईआर दर्ज की जाए और गुणवत्ताविहीन कार्य करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने बीज व किट वितरण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराने, योजनाओं की जानकारी विधायकों को देने तथा प्रधानमंत्री व मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.