बागेश्वर, जनवरी 6 -- ठेकेदार वेलफेयर समिति काम कर रहे ठेकेदारों के उत्पीड़न से परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि सिंचाई विभाग ने उत्पीड़न करना रोका नहीं तो वह निविदाओं का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष प्रमोद मेहता के नेतृत्व में ठेकेदारों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभागीय अधिकारी तथा प्रशासन स्थानीय ठेकेदारों को काम करने के बावजूद उत्पीड़न कर रहा है। इसके क्रम में विकास भवन मार्ग में कार्य कर रहे ठेकेदार मोहन सिंह रावत के विरुद्ध कार्रवाई की है। उनकी मशीन सीज कर दी गई है तथा पैनालटी भी लगाई गई है, जिसका वह विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो वह निविदा को सामूहिक बहिष्कार करेंगे। इसकी जिमम्मेदारी शासन-प्रशासन तथा विभाग की होगी। इस अवसर पर चंदन कठायत, दिनेश गढ़...