गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन शाखा गोरखपुर की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को हुआ। निर्वाचन में फुलई को जिलाध्यक्ष, राजेश कुमार दूबे को उपाध्यक्ष तथा ओएन राय को सचिव चुना गया। इसके अलावा धीरेन्द्र कुमार सैनी संयुक्त सचिव, शम्भू नाथ कोषाध्यक्ष, स्तुति सिन्हा प्रकाशन सचिव, जाहिद अली उप-प्रकाशन सचिव एवं सुधा को सम्पेक्षक चुना गया। इसके साथ ही जनपद की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से प्रभु दयाल सिन्हा को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मण्डल प्रभारी एवं चुनाव अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.