पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लंबित सात सूत्रीय मांगों को पूरा कराये जाने के लिए पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सात सूत्रीय मांग पत्र में संगणक से सहायक अभियन्ता सिविल के पद पर पदोन्नति मुख्य मांग है। अगर इन मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 22 फरवरी को मंडलायुक्त के माध्यम से मांग की जाएगी।फिर भी इन पर विचार नहीं किया गया तो प्रदेश स्तरीय 16 मार्च 2026 को प्रदेश स्तरीय संघर्ष कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख अभियन्ता, सिंचाई विभाग के ऑफिस, उदयगंज से मुख्यमंत्री आवास, कालिदास मार्ग तक शांतिपूर्ण मार्च किया जायेगा। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, मुनेश्वर, संदीप कुमार, अंकुर अग्रवाल, मुकद्दस अली आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.