रुद्रपुर, फरवरी 16 -- सितारगंज, संवाददाता। सिंचाई खंड सितारगंज के विभिन्न उपखंडों के सहायक अभियंताओं द्वारा विभागीय भूमि खाली करने के लिए करीब 1500 परिवारों को नोटिस जारी किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सिंचाई उपखंड प्रथम में ही लगभग 500 नोटिस जारी किए गए हैं। नगर के वार्ड छह सहित कई स्थानों पर विभाग की ओर से घरों पर लाल निशान भी लगाए गए हैं। जारी नोटिसों में उच्च न्यायालय नैनीताल में विचाराधीन याचिका का हवाला देते हुए सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर बने मकान, दुकान एवं अन्य स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वयं अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में बलपूर्वक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता एएस नेगी ने बताया कि उपखंडों द्वारा अतिक्रमित भूमि खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.