भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। सिंचाई विभाग के पदाधिकारी ने बेटी के लापता होने को लेकर बरारी थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 16 फरवरी को मंदिर जाने की बात कह उनकी बेटी घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि मनोज कुमार और रमेश कुमार नाम के शख्स से उनकी बेटी बात करती थी। शादी का झांसा देकर उसे भगाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...