मैनपुरी, नवम्बर 17 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर 12 बजे नहर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सहायक व अवर अभियंता सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद कुछ अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देश के बाद भी सिंचाई विभाग के किसी भी कर्मचारी द्वारा उपस्थिति दर्ज न किए जाने पर डीएम ने असंतोष जताया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी पहले कार्यालय आकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें और भ्रमण पंजिका में अंकन के बाद ही क्षेत्र में जाएं। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को यह भी निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहकर जनसमस्याएं सुनें। निरीक्षण में दो कर्मचारियों को चिकित्सा अवकाश के स्थान पर अर्जित अवकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.