बरेली, फरवरी 19 -- शेरगढ़ संवाददाता। शाही मार्ग स्थित कस्बा शेरगढ़ में गन्ना क्रय केंद्र के पास सिंचाई विभाग की सर्विस रोड पर अतिक्रमण ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर अवैध कब्जा कर उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दयाल पेट्रोल पंप के सामने एक भट्ठा संचालक ने पीडब्ल्यूडी की सड़क किनारे भूमि को मिलाकर पक्का चबूतरा बना लिया है। इस चबूतरे का उपयोग मिट्टी की कच्ची ईंटें रखने के लिए किया जा रहा है। इससे सर्विस रोड पूरी तरह अवरुद्ध है और आमजन के लिए रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि साइकिल सवार और दो पहिया वाहन चालक शाही मार्ग पर भारी वाहनों के बीच चलने के बजाय सुरक्षा की दृष्टि से इसी सिंचाई विभाग की सर्विस रोड से आवागमन करते थे। अब सड़क बंद होने के कारण उन्हें मजबूरन मुख्य मार्ग पर निकलना पड़...